संचेती वस्त्रालय को बेस्ट सेलिंग अवार्ड

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेश चंद्र डाड)बीगोद में ख्यातनाम कपड़ा प्रतिष्ठान संचेती वस्त्रालय को भारत के मोस्ट पॉपुलर होजरी ब्रांड डॉलर इंडस्ट्रीज द्वारा बेस्ट सेलिंग एवं कस्टमर्स सेटिस्फेक्शन अवार्ड प्रदान किया गया। कंपनी के बेहतर उत्पादों को आमजनों तक पहुँचाने एवं संतुष्टिपूर्वक ग्राहक सेवाएं प्रदान करने पर बतौर प्रोत्साहन कंपनी ने एक्टिवा गाड़ी प्रदान कर उत्साहवर्द्धन किया। गौरतलब है कि संचेती वस्त्रालय को प्रतिष्ठित कपड़ा मि ल मयूर सूटिंग का भारत का पहला अधिकृत काउंटर होने का गौरव भी प्राप्त है, जिसका शुभारंभ सन् 1979 में बसंत पंचमी के दिन तत्कालीन विधायक सेठ मनोहरसिंह मेहता के मुख्य आतिथ्य में प्रतिष्ठान के मालिक दिनेश कुमार संचेती द्वारा मिल अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया । व्यावसायिक दृष्टि से बीगाद के लिए यह एक गौरवपूर्ण कीर्तिमान है।